ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

उज्जैन में इमारत में लगी आग पुलिसकर्मियों ने जान पर खेल लोगों को बाहर निकाला

उज्जैन। उज्जैन शहर में रविवार को कंठाल चौराहे के पास तीन मंजिल इमारत में लग गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और जान पर खेलकर ऊपरी मंजिल पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड की टीम ने भी बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, नहीं तो पास के घरों को भी चपेट में ले सकती थी।

तेजी से फैली आग

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह गादिया परिवार के घर में तीसरी मंजिल पर आग लग गई थी। कुछ ही देर में आग तेजी से फैली और पूरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। वहां मौजूद लोग आग और धुएं से बचने के लिए गैलरी में पहुंचे। आग की सूचना मिलने के बाद खाराकुआ और कोतवाली थाने की पुलिस वहां पहुंची और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

पुलिसकर्मियों जान जोखिम में डालकर तीसरी मंजिल पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घर में रखे गैस सिलिंडर को भी बाहर निकाल लिया गया था। आशंका जताई जा रही है कि घर में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी।

Related Articles

Back to top button