ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

समान नागरिक संहिता को लेकर गरमाई सियासत ओवैसी के बयान पर नरोत्तम ने किया पलटवार

भोपाल। मंगलवार को भोपाल में भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा समान नागरिक संहिता पर रुख स्‍पष्‍ट करने के बाद इस मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। एआइएमआइएम के अध्‍यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी के बयान की आलोचना करते हुए इसके जवाब में हिंदू सिविल कोड का हवाला दिया। इस पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने पलटवार किया है।

बुधवार को मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा कि यूनिफार्म सिविल कोड का विरोध करने वाले असदुद्दीन ओवैसी दरअसल अंग्रेजों और कांग्रेस की भाषा बोल रहे हैं। जिस संविधान संशोधन का हवाला ओवैसी दे रहे हैं, उसका निर्माण आदरणीय बाबासाहब आंबेडकर जी ने किया था। बाबासाहब हमेशा समान नागरिक संहिता के पक्षधर रहे। अंग्रेजों के कारण और नेहरू जी के कारण उस समय 1954 में हिंदू सिविल कोड लाए और इस तरह की बातें करें, ऐसा उनने बोला था। राजीव गांधी के समय में शाहबानो प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय को पलट दिया गया था।

नरोत्‍तम ने तीन तलाक के मुद्दे पर भी ओवैसी को घेरा और कहा कि इनके जैसे लोग अपने समाज की आधी आबादी यानी महिलाओं का ही पक्ष्‍ा नहीं लेते। माताओं, बहनों के उत्‍थान का तीन तलाक निषेध संबंधी जो कानून है, ये उसका ही विरोध करते हैं। ये कामन सिविल कोड का शुरुआत से ही विरोध करते हैं। ये बहुत क्षुद्र मानसिकता है। जब कश्‍मीर का विषय आया था, तब भी हमारे लोगों ने कहा था कि एक देश में दो विधान, दो निशान नहीं हो सकते। हम तो शुरुआत से समान नागरिक संहिता के पक्षधर हैं।

Related Articles

Back to top button