ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के बुहारा में निर्माणाधीन पुल के पास पलटा मिनी ट्रक 5 लोगों की मौत दो गंभीर घायल

दतिया। भांडेर अनुभाग के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बुहारा में निर्माणाधीन पुल के नजदीक एक मिनी ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रारंभिक तौर पर सिर्फ 5 लोगों की मौत की पुष्टि पुलिस द्वारा की गई है। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल बताए जाते हैं। उक्त सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने ग्राम बिल्हेटी से ट्रक में सवार होकर टीकमगढ़ से जतारा जा रहे थे। घटना बुधवार सुबह 6:00 बजे की बताई जाती है। ट्रक बारात लेकर लौट रहा था और उसमें दुल्हन भी थी। ये लोग टीकमगढ़ के जतारा से लौट रहे थे। मौके पर बचाव कार्य चल रहे हैं और पुलिस व प्रशासन के अफसर पहुंच गए हैं। घायलों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़‍ित परिवारों को हर संभव मदद करने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक बुहारा गांव के पास नदी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। टीकमगढ़ के जतारा गांव से बारात लेकर लौट रहा ट्रक पुल के पास अनियंत्रित हो गया और रैलिंग को तोड़कर पलट गया। मौके पर मौजूद भांडेर एसडीओपी करणिक श्रीवास्तव ने बताया कि नदी किनारे निर्माणाधीन पुल के करीब से बनी पुलिया के रास्ते ट्रक गुजर रहा था, जहां नदी का पानी होने के कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक में सवार 3 बच्चे गुंजन, ईशु खटीक, देव सहित महिला गुंजा एवं एक अन्य की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है । मृतक और घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू हुआ। दतिया पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। हाल ही में हुई बारिश के कारण नदी का पानी भी तेज गति से चल रहा है, जिसके कारण रेस्क्यू कार्य में बाधा आ रही है।

पुलिस ने तुरंत मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिए। साथ ही घायलों को तुरंत दतिया अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज चल रहा है। हादसे की खबर जैसे प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के पास पहुंची तो उन्होंने अफसरों से बात की और बचाव कार्य तेज करने व पीडि़त परिवारों को हर संभव मदद करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button