ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पीएम की सुरक्षा को लेकर चौक चौराहों पर चाक-चौबंद हुई व्यवस्था पुलिस ने जगह-जगह लगाए बेरिकेड्स

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर राजधानी में पुलिस सक्रिय हो गई है। प्रधानमंत्री कल भोपाल प्रवास पर होंगे इससे पहले मुख्य मार्गो पर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। कई जगह बेरिकेट्स लगाकर ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित किया जा रहा है जिसकी वजह से मुख्य मार्गो पर आवाजाही में लोगों को परेशानी होगी। भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। प्रधानमंत्री के दौरे के दो दिन पूर्व ही राजा भोज एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा जांच के साथ ही प्रधानमंत्री के काफिले की पूर्व रिहर्सल की गई। इस दौरान भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी के साथ ही पुलिस एवं यातायात के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

राजा भोज एयरपोर्ट से लेकर लालघाटी वीआईपी रोड गवर्नर हाउस तथा कार्यक्रम स्थल मोतीलाल नेहरू स्टेडियम तक सुरक्षा की रिहर्सल की गई। इस दौरान प्रमुख मार्गों पर बैरिकेड लगाकर वाहनों को डाइवर्ट भी किया गया तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए शहर के विभिन्न रास्तों पर बैरिकेड भी लगाए गए। पीएम के दौरे को देखते हुए मुृख्य मार्गो पर हर 50-100 मीटर के बीच एक जवान तैनात किया गया है। इसके अलावा बम निरोधक स्क्वाड और अन्य जांच एजेंसियां भी सक्रिय है।

रानी कमलापति स्टेशन से लेकर पुलबोगदा तक जाम

सुबह आफिस तक आवाजाही के बाद जब दोपहर में ट्रैफिक वाल्युम कम होता है तब भी राजधानी के कई हिस्सों में जाम लगा। रानी कमलपति स्टेशन के दोनों तरफ जाम की स्थिति से लोग परेशान हुए तो एमपी नगर होते हुए यह जाम पुल बोगदा तक लगा जिससे लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में करीब एक घंटे से ज्यादा का समय लगा।

Related Articles

Back to top button