ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सड़क किनारे लगी दुकान पर पहुंचकर MP के सीएम शिवराज ने पूछा- अम्मा कैसे दिए जामुन

शहडोल। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान का शहडोल दौरे पर अलग ही अंदाज देखने को मिला। सड़क किनारे बैठकर जामुन बेच रही महिला को देख सीएम श‍िवराज खुद को रोक न सके। वे पैदल सड़क पार कर जामुन बेच रही एक महिला के पास पहुंचे। श‍िवराज ने पूछा- अम्मा कैसे दिए जामुन। उन्‍होंने जामुन भी चखे और महिला के हालचाल भी जाने।

इस दौरान जितनी खुशी और प्रसन्नता जामुन बेचने वाली महिला के चेहरे पर झलक रही थी, उतना ही खुश दिखे मुख्यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान। इस बीच सीएम ने बच्चों से भी संवाद किया । सीएम को अपने बीच देख सड़क पर मजदूरी कर रही महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान दौड़ी।

जिले के पखरिया गांव में उस समय भी मजदूरों के चेहरों पर खुशी और आनन्द का ठिकाना न रहा,जब मजदूरों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को अपने बीच पाया। पखरिया गांव में भरी दोपहरी में मजदूरों को काम करते देख सीएम उनके बीच पहुंच गए।

मजदूर भाइयोंं और बहनों से चर्चा कर श‍िवराज ने उनका हालचाल जाना। उनसे संवाद कर लाड़ली बहना योजना के बारे में भी जानकारी ली। मजदूर भाइयों-बहनों के साथ मुख्यमंत्री ने फोटो भी खिंचवाया ।

Related Articles

Back to top button