ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अपनी दोस्त को फोन कर युवक ने लगाई फांसीनहीं मिला सुसाइड नोट

भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित इंद्रा नगर कॉलोनी में शनिवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसने यह कदम उठाने से पहले अपनी दोस्त को फोन कर बताई थी,उसने फांसी लगाकर जाने देने की बात बताई थी। जब तक उसकी दोस्त पहुंचता वह फांसी लगा चुका था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। शनिवार को शव पीएम के बाद परिजन को सौंपा जाएगा।

ऐशबाग थाने के एसआइ अबु बकर सिद्धिकी ने बताया कि अभिषेक कुशवाह पिता र्स्वगीय लीला किशन कुशवाह (21) बरखेड़ी जहांगीराबाद का रहने वाला था। उसके पिता होर्डिंग्स और फ्लेक्स का काम करते थे। कुछ समय पहले उसके पिता की मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ बरखेड़ी में रहता था, लेकिन एक महीने पहले ही मां से अनबन होने के बाद वह इंद्रा नगर कॉलोनी में किराए से रहने लगा। वह पिता की तरह होर्डिंग्स और फ्लेक्स का काम करने लगा था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे उसने अपनी दोस्त को कॉल कि वह फांसी लगा रहा है। उसका दोस्त उसके पर ऐसा काम करने से रोकने पहुंचा था। उसने मकान मालिक राममोहन को घटना की जानकारी दी। राममोहन मेहता कमरे में पहुंचे तो अभिषेक फांसी लगा चुका था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने अभिषेक का मोबाइल जब्त किया है। पुलिस उसकी दोस्त और परिजन से पूछताछ करेगी। पुलिस इस मामले में स्वजनों के बयान दर्ज करने के बाद पूरे मामले में यह जानने की कोशिश करेगी कि आखिर ऐसी क्या बात हो गई।उसने यह कदम उठा लिया।

Related Articles

Back to top button