ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भोपाल में हिंदू युवक के गले में कुत्ते का पट्टा डालकर कहलवाया- मैं मियां बनने को तैयार हूं।

भोपाल. मध्य प्रदेश में बदमाश किस कदर बेखौफ है, इसका उदाहरण राजधानी भोपाल में सामने आया है, जहां कुछ बदमाशों ने एक युवक के गले में पट्टा बांधा. कुत्ते की तरह बर्ताव कराते हुए उससे माफी मंगवाई. वीडियो में युवक कहता सुनाई दे रहा है कि मैं मियां भाई (मुसलमान) बनने को तैयार हूं. मुझे छोड़ दो. वीडियो में कुछ लोग हाथ में बेल्ट लेकर युवक को मारने की धमकी भी दे रहे हैं. यह मामला सामने आने के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा हरकत में आए और पुलिस कमिश्नर को 24 घंटे के भीतर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी इस घटना पर अपनी नाराजगी जताते हुए पुलिस कमिश्नर व कलेक्टर को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इसके बाद टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले विजय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के साथ ही अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. साथ ही टीला जमालपुरा के टीआई अनुराग लाल को लाइन अटैच कर दिया गया है. इस बीच, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर को सख्त निर्देश दिए हैं कि अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर नजीर पेश करें. मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अब एनएसए के तहत कार्रवाई की जा रही है. तीनों अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाएगा. इसके बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दोबारा मीडिया के सामने आए. उन्होंने कहा कि सुबह आपको 24 घंटे का कहा था. छह घंटे के अंदर ही आरोपियों को पकड़ लिया है. एनएसए की कार्रवाई कर दी गई. उनका अतिक्रमण चिह्नित कर लिया गया है. अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा. थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है. घृणित सोच और मानसिकता वालों के विरुद्ध भोपाल में यह कार्यवाही प्रदेश में नजीर बनेगी. 6 बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने इस मामले में पीडि़त विजय की शिकायत पर 6 आरोपियों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के साथ ही अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है. पुराने भोपाल में विजय नाम के युवक के साथ बिलाल टीला, फैजान लाला, साहिल बच्चा, मोहम्मद समीर टीला और मुफीद खान ने मारपीट की है. यह वीडियो नौ जून का बताया जा रहा है. विजय निवासी पंचवटी कॉलोनी, लालघाटी ने पुलिस को शिकायत में कहा है कि 9 जून को वह और उसका दोस्त शाहरुख एक शादी में लैंडमार्क गार्डन गए थे. वहां से रात को लौटे. शाहरुख को घर छोड़ा और वह घर जा रहा था. तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे रोका और तमाचे मारे. चाकू दिखाकर बाइक पर बैठाकर ले गए. उसकी एक्टिवा की चाबी और मोबाइल छीन लिए. पीजीबीटी मैदान में फैजान और साहिल ने उसके गले में बेल्ट बांधा. बाकी लोगों ने मारपीट की. जेब में रखे पैसे निकाल लिए. मारते-पीटते कहने लगे कि- तू मियां बन जा. बड़े का मांस खाने लग. तू डरपोक है. तेरे में जिगरा नहीं है. मारपीट करते हुए विजय के भाई लोकेश और मां को कॉल कर धमकाया. इस पर वीडियो में युवक को यह कहते सुना जा सकता है कि मैं मियां भाई बनने को तैयार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button