ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भोपाल पहुंचा वंदे भारत ट्रेन का रैक रानी कमलापति स्टेशन से जबलपुर के लिए ट्रायल होगा पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

भोपाल। मध्‍य प्रदेश की दूसरी वंदे भारत ट्रेन का रैक राजधानी के रानी कमलापति स्‍टेशन पहुंच गया है। यह गाड़ी भोपाल के रानी कमलापति स्‍टेशन स्‍टेशन से जबलपुर तक जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आगामी 27 जून को रानी कमलापति स्‍टेशन से दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी द‍िखाने वाले हैं। वंदे भारत का दूसरा रैक भी अगले कुछ दिनों में रानी कमलापति स्‍टेशन पहुंच सकता है।

जबलपुर का ट्रायल 20 जून को संभव

रेलवे अधिकारियों के अनुसार रैक का ट्रायल 20 जून को जबलपुर के लिए किया जा सकता है। उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले रानी कमलापति स्‍टेशन से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल आगरा तक के लिए किया गया था।

रतलाम रेल मंडल की तैयारियां पूरी

रतलाम रेल मंडल के अध‍िकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर से जबलपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के लिए रतलाम रेल मंडल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे चुका है। जानकारी के अनुसार ट्रेन उज्‍जैन होकर भोपाल आएगी और यहां से जबलपुर जाएगी।

एक रेल जबलपुर और दूसरी इंदौर जाएगी

जानकारी के अनुसार यह रेल 260 किलोमीटर का सफर तय करेगी। प्रधानमंत्री भोपाल के रानी कमला‍पति स्‍टेशन से जिन दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने वाले हैं उनमें से एक रेल जबलपुर और दूसरी इंदौर जाएगी। इसे लेकर तैयारियां प्रगति पर हैं।

यात्रियों के लिए 1128 सीटें

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत एक्‍सप्रेस के रैक में 14 एसी चेयरकार तथा 2 एग्‍जीक्‍यूटिव क्‍लास कोच हैं। पता चला है कि इसमें 1128 सीटें यात्रियों के लिए रहेंगी। पश्चिम मध्‍य रेलवे की ओर से अभी रेल का आधिकारि‍क शेड्यूल जारी होना बाकी है। रेल आरंभ होने को लेकर डीआरएम के साथ अन्‍य अधिकारियों ने भी इंतजामों का अवलोकन किया है।

इन स्‍टेशनों पर मिल सकता है हाल्‍ट

इंदौर से रानी कमलापति वंदे भारत ट्रेन

इंदौर, उज्‍जैन, संत हिरदाराम नगर, भोपाल अथवा रानी कमलापत‍ि स्‍टेशन

रानी कमलापति स्‍टेशन से जबलपुर वंदे भारत ट्रेन

इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर और जबलपुर

किराया तय होना बाकी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार अभी किराए को लेकर आध‍िकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन अनुमान है कि इंदौर से रानी कमलापति स्‍टेशन का किराया एसी चेयरकार का 700 रुपये और एग्‍जीक्‍यूटिव का किराया 1000 रुपये हो सकता है। वहीं जबलपुर से रानी कमलापति स्‍टेशन का एसी चेयर का किराया 750 रुपये और एग्‍जीक्‍यूटिव का किराया 1150 रुपये हो सकता है।

इतनी विशेषताएं रहेंगी

  • वंदे भारत ट्रेन में प्रत्‍येक सीट के नीचे चार्जिंग प्‍वाइंट्स रहेंगे
  • रेल में स्‍वचालित स्‍लाइड डोअर लगे हैं।
  • यात्रियों के मनोरंजन के लिए बड़ी टीवी स्‍क्रीन भी है।
  • यात्रियों की सुरक्षा के लिए फायर सेंसर जीपीएस और कैमरे की सुविधा भी रखी गई है।
  • दिव्‍यांग यात्रियों के लिए भी विशेष तरह की सुविधाएं जुटाई गई हैं।
  • रेल में सुरक्षा कवच नाम का सुरक्षा फीचर भी लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button