ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने सांसद गणेश सिंह को कहा मुझे मत छेड़ो नहीं तो परिणाम बुरे होंगे

सतना । आए दिन पार्टी से बगावती तेवर दिखाने वाले मैहर के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी खुले मंच से ही सांसद को नसीहत देते नजर आ रहे हैं। मामला मैहर अस्पताल में नव निर्मित ट्रामासेंटर का है जहां पर विधायक नारायण त्रिपाठी और नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे, तभी सतना सांसद गणेश सिंह ने विधायक के मोबाइल पर फोन कर बात की। जिसके बाद विधायक ने कहा गणेश सिंह अपनी आदत से बाज आ जाएं नहीं तो परिणाम बुरे होंगे। आज तक सांसद द्वारा मैहर के लिए कोई भी कार्य नहीं किए गए।

ट्रामासेंटर मैंने विधायक पद की बलि देकर बनवाया है

विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि ट्रामासेंटर् मैंने अपने विधायक पद की बलि दे कर स्वस्थ मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा से आग्रह कर के बनवाया है। इसके लिए मैंने फंड इकठ्ठा किया और कड़ी मेहनत के फल स्वरूप आज ये ट्रामा सेंटर बन कर तैयार हुआ है और आज सांसद कहते है की उद्घाटन मंत्री के द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं आज प्रोटोकाल के तहत उद्घाटन कर रहा हूं। ये केंद्र की योजना नहीं है और स्टेट की योजना में अड़ंगा न डालें सांसद। उन्होंने कहा की जैसे हर शुभकार्य में बुरे लोग विघ्न पैदा करते थे वैसे ही आज एक नेता शुभ कार्य में विध्न पैदा कर रहा है।

उल्टे पैर वापस हुए नपाध्यक्ष

विधायक के तेवर देख नगर पालिका अध्यक्ष उद्घाटन होने से पहले उल्टे पैर वापस हो गए और कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। इतने में भी मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी नहीं रुके। उन्होंने सांसद सतना को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह चार बार से सांसद हैं। वह बताएं कि मैहर के विकास कार्य में उनका क्या योगदान है। उन्होंने कहा जिस मेडिकल कालेज को बार-बार अपनी उपलब्धि बता रहे हैं, वह उपलब्धि किसी दूसरे की नहीं बल्कि पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी की है और उनके साथ में स्वयं मुख्यमंत्री के पास मेडिकल कालेज के लिए गया था। नारायण के बदले सुर के बाद विंध्य की राजनीति गरमा गई है। राजनीतिक पंडितों की मानें तो भाजपा के अंदर खाने में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

Related Articles

Back to top button