ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

लांजी के जंगल में मिला युवक का शव हत्या की आशंका

 बालाघाट। लांजी के ग्राम टेमनी से कोचेवाही रोड पर हनुमान मंदिर के पीछे पलाश के जंगल में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शिनाख्त रामप्रसाद पारधी निवासी मोहगांव खुर्द उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के रूप में हुई है। एसडीओपी लांजी दुर्गेश आर्माे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक पेस्टिसाइड कंपनी में काम करता था। सिर पर चोट के गहरे निशान हैं। मौका स्थल पर कांच की बोलत फूटी हुई है।

हत्या किन वजहों से हुई है ये स्पष्ट नहीं

प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हत्या किन वजहों से हुई है ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। चूंकि मृतक कंपनी के लिए वसूली का काम करता था इसलिए उसके पास बड़ी रकम होने की संभावना है, लेकिन पुलिस जांच में अब तक मृतक के पास रकम बरामद नहीं हुई है। संभवत: मामला आपसी रंजिश के चलते हत्या का भी हो सकता है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कंपनी के लिए वसूली करने दुकानों में गया था

एसडीओपी श्री आर्माे ने बताया कि रामप्रसाद पारधी रोज की तरह शुक्रवार को कंपनी के लिए वसूली करने लांजी क्षेत्र की दुकानों में गया था, लेकिन गत देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। शनिवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि पलाश के जंगल में लहूलुहान एक अज्ञात शव पड़ा है। रामप्रसाद के परिवार में पत्नी, दो बच्चे और पिता हैं। मौके पर फारेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। इसके अलावा मामले की गहन जांच के लिए साइबर टीम की भी मदद ली जा रही है। पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

Related Articles

Back to top button