ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मंदसौर के टोकड़ा गांव में हत्या ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के सुवासरा थाने के ग्राम टोकडा में घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आरोपितों ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की है। पुलिस अभी हत्यारों की तलाश में जुटी हैं। हत्या के आरोपितों को जल्द पकड़ने की मांग को लेकर सुवासरा के सभा चौक में शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।

कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या

सुवासरा थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय ने बताया कि ग्राम टोकड़ा में बनेलाल पुत्र परतालाल सूर्यवंशी शुक्रवार-शनिवत की दरमियानी रात में अपने घर के बाहर सो रहा था। तभी रात लगभग 2:30 बजे किसी ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

सुवासरा के सभा चौक में किया चक्काजाम

सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे सुवासरा थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय में घटना का जायजा लेकर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। इधर शनिवार सुबह 11:30 बजे बाद आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी ने शव के साथ सुवासरा में सभा चौक पर चक्काजाम कर दिया। अभी हंगामा चल ही रहा है।

Related Articles

Back to top button