ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

न्यूजीलैंड से आई महिला के गले से सोने की चेन और हैदराबाद की महिला का मंगलसूत्र चोरी

उज्जैन। महाकाल मंदिर में शुक्रवार दोपहर तीन महिलाओं ने न्यूजीलैंड से आई एक एनआरआइ महिला के गले से सोने की चेन तथा हैदराबाद की महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन महिलाएं नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि एक अन्य महिला के गले से भी चेन चोरी हुई है। महाकाल पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि भानुमति पटेल उम्र 70 वर्ष निवासी नवसारी गुजरात अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड में रह रही है। वहां से वह अपनी स्वजन स्नेहल पटेल और हस्तुमति व अन्य के साथ महाकाल मंदिर दर्शन करने के लिए आई थी।

जूना महाकाल मंदिर में दर्शन करने के दौरान अज्ञात तीन महिलाओं ने भानुमति के गले से सोने की चेन चोरी कर ली। महिला की रिश्तेदारों ने चेन नदारद देखी तो मंदिर समिति के कर्मचारियों से शिकायत की थी। कर्मचारियों ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले ताे उसमें तीन संदिग्ध महिलाएं नजर आ रही हैं।

हैदराबाद की महिला का मंगलसूत्र चुराया

शुक्रवार दोपहर हैदराबाद से आई कृष्णा श्रीनिवासन के गले से अज्ञात महिलाओं ने सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। महिला पति व 17 अन्य स्वजन के साथ शुक्रवार सुबह ही उज्जैन पहुंची थी।

सभी ने विशेष दर्शन के लिए 250 रुपये शुल्क चुकाया और दर्शन करने मंदिर में गए थे। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में स्थित गणेश् मंदिर के आसपास महिला का मंगलसूत्र चोरी हुआ है।

महिला की शिकायत पर मंदिर समिति कर्मचारियों द्वारा फुटेज खंगाले गए तो उसमें भी तीन संदिग्ध महिलाएं नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि एक अन्य महिला के गले से भी चेन चोरी हुई है। आरोपित महिलाओं ने तीन वारदातों को अंजाम दिया है।

Related Articles

Back to top button