ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती बोले हम 15 प्रदेशों में होते जा रहे अल्पसंख्यक

कटनी। आज हम 15 प्रदेशों में अल्पसंख्यक होते जा रहे हैं। ऐसी विषम परिस्थितियों में हम दो हमारे दो का नारा नहीं। हम दो हमारे दो होते तो भरत और शत्रुघ्न नहीं होते, ऐसा होता तो भगवान कृष्ण संसार मे नही होते। इसलिए अपनी आबादी बढ़ाओ, जनसंख्या बढ़ाओ। यह बात शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने विजयराघवगढ़ के बंजारी में प्रस्तावित हरिहर तीर्थ में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान कहीं।

मतांतरण पर राजद्रोह का मुकदमा होना चाहिए

शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि मतांतरण पर राजद्रोह का मुकदमा होना चाहिए। ऐसे लोग जो मतांतरण से जुड़े हों, उनकी संपत्ति जब्त कर लेनी चाहिए। शंकराचार्य स्वामी ने कहा कि देश मे वक्फ बोर्ड की जरूरत नहीं, इस्लाम की इस देश में जरूरत नही, हमारा देश सनातनी था और सनातनी है। सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज सहित कई संत गुरुवार की शाम को आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की श्रीराम कथा का आयोजन विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक की ओर से किया जा रहा है। उनके माध्यम से बंजारी में हरिहर तीर्थ की स्थापना कराई जा रही है। जिसका भूमिपूजन 12 जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संतों की उपस्थिति में किया था। भूमिपूजन के बाद आयोजित श्रीराम कथा में यहां देश भर से संत पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button