ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार में इंदौर नगर निगम को देशभर में मिला दूसरा स्थान

इंदौर। जलशक्ति मंत्रालय के जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग ने चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 की घोषणा की। इसमें इंदौर नगर निगम को देशभर में दूसरा स्थान मिला है। वहीं, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय श्रेणी में नगर निगम चंडीगढ़ ने पहला स्थान हासिल किया है। चंडीगढ़ ने पहली बार ही इसमें भाग लिया था।

कब-कब हुए राष्ट्रीय जल पुरस्कार

दरअसल, पहली बार राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2018 में आयोजित किया गया था। इसके बाद दूसरा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2019 और तीसरा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2020 में सफलतापूर्वक आयोजित किए गए थे।

इसलिए शुरू हुआ राष्ट्रीय जल पुरस्कार

बता दें कि गैर-सरकारी संगठनों, ग्राम पंचायतों, शहरी स्थानीय निकायों, जल उपयोगकर्ता संघों, संस्थानों, कॉर्पोरेट क्षेत्र, व्यक्तियों आदि सहित सभी हितधारकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय जल पुरस्कार को शुरू किया गया था। इसका मकसद जनता को पानी के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

Related Articles

Back to top button