ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दिल्ली के कोचिंग सेंटर में लगी भयानक आग, छात्रों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई अपनी जान

नई दिल्ली: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में गुरुवार को एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई, फिलहाल बचाव अभियान जारी है। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि ज्ञान भवन में आग लगने की सूचना दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर मिली। गर्ग ने कहा, “कुल 11 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है और बचाव अभियान जारी है।” इस बीच, खबरें सामने आईं कि कई छात्र रस्सियों और तारों का इस्तेमाल कर इमारत की दूसरी मंजिल से बाहर निकलने में कामयाब रहे।।

इस बीच कई छात्रों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। इसमें चार स्टूडेंट्स घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, कोचिंग सेंटर में स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे थे। जिस सेंटर में आग लगी वहां फायर एग्जिट नहीं था, इस कारण स्टूडेंट्स खिड़की से कूदकर जान बचाई।

दिल्ली पुलिस PRO सुमन नलवा के मुताबिक, आग बिल्डिंग के मीटर में लगी थी।   कुछ स्टूडेंट्स खिड़की से नीचे आने की कोशिश कर रहे थे। इसमें 3-4 छात्रों को चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।

Related Articles

Back to top button