ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कस्टमाइज केक की डिमांड बढ़ी फ्लेवर भी चाहिए हटकर

 ग्वालियर। कोरोना महामारी के बाद से लोग बाहर का कुछ खाने से परहेज करने लगे है। ऐसे में होम बेकिंग का कल्चर काफी बढ़ा है। इससे महिलाओं और युवतियों को भी बिजनेस अपार्चुनिटी मिली है। होम बेकिंग का एक फायदा ये भी है कि कस्टमर को बिल्कुल फ्रेश केक मिल जाता है। किसी भी सेलिब्रेशन में केक न हो तो पार्टी पूरी नहीं होती। पहले जहां जन्मदिन, सालगिरह में ही घर पर केक आते थे। अब ऐसा कोई दिन नहीं बचता की घर पर केक न आए। आज के दौर में लोग छोटी-छोटी खुशी मनाने के लिए केक का सहारा लेना पसंद रहे हैं।

जन्मदिन, वार-त्योहार से लेकर हर तरह के सरप्राइज सेलिब्रेशन में केक कटिंग का चलन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में बाजार में डिजाइनर और कस्टमाइज्ड केक की डिमांड बढ़ रही है। चेतकपुरी की मीनल ने बताया के अब नए तरह के केक जैसे बेंटो केक का क्रेज इन दिनों बढ़ गया है। यह मिनी केक होते हैं, जो खासकर छोटे बाक्स में पैक होते हैं और बेंटो केक ज्यादातर गिफ्टिंग के हिसाब से पसंद किए जा रहे हैं। साथ ही बाजार में फांडेंट केक की बिक्री भी बढ़ गई है। खासतौर से फांडेंट केक कस्टमाइज्ड करके अलग अलग 2डी और 3डी डिजाइन में बनवाए जा रहे हैं। यह केक बाजार में किसी भी आकर, किरदार, थीम जैसे एनिमल थीम यूनिकार्न पर स्पेशल आर्डर पर बनवाएं जा रहे हैं। इसके अलावा अल्कोहल, समोसा, मेकअप, फाग, जिम, रिटायर्डमेंट, जंगल,लेगो थीम की डिमांड में है।

केक आर्टिस्ट अभय सक्सेना ने बताया शैंडलियर केक एक तरह का झूमर या हैंगिंग केक होता है,जो ऊपर से नीचे तक सजाया जाता है। यह केक स्टैंड के ऊपर हैंग किया जाता है। यह केक मल्टी लेयर्ड केक है। यह हैंगिंग केक वेडिंग या स्पेशल ओकेजन पर आर्डर से बनवाया जाता है। आज के समय में हर आकेजन में केक का होना बहुत जरूरी होता है। बिना केक के सेलिब्रेशन अधूरा होता है। हर वर्ग में केक की डिमांड है। हर उम्र वर्ग की पसंद के हिसाब से केक बनाते है। आजकल केक सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, छोटे शहरों, गांव में भी केक बड़ी आसानी से मिलने लगे हैं। अब तो केक में कस्टमाइजेशन का ट्रेंड चल पड़ा है, केक में फैमिली फोटो, कपल फोटो लगवा के बनवाने लगे हैं। वहीं स्पेशल आकेजन के लिए तो और भी खूबसूरती से केक बनवाए जाने लगे हैं।

फलों के स्वाद में भी केक

केक में जहां मिठाइयों के साथ नया किया जा रहा है, वही फलों के साथ भी बहुत यमी केक तैयार हो रहे हैं। जिसमें मैंगो, स्ट्राबेरी, आरेंज, मिक्स फ्रूट्स केक वो लोग बनवाते हैं, जो फल पसंद करते हैं। इन दिनों पान फ्लेवर का केक भी लोग बड़े पसंद से बनवा रहे हैं, जिसे खाने से ऐसा लगता है मानो सच में हम पान खा रहे हों। साथ ही सून टू बी माम केक की बहुत डिमांड है। जिसमें गर्भवती महिला की गोद भराई के समय केक बनवाया जाता है।

थीम केक का ट्रेंड

l. कस्टमाइज केक की तरह ही थीम केक भी बहुत ज्यादा ट्रेंडी है। बच्चे की पार्टी आजकल थीम पर ही होने लगी है, जहां डेकोरेशन और केक किसी थीम पर ही होता है। ज्यादातर बच्चों की पार्टी का थीम केक जंगल थीम, प्रिंसेस थीम, कोको मेलन थीम, बेबी शार्क थीम के अलावा कई अलग अलग कार्टून पर होने लगा है। वहीं बेबी शावर की पार्टी का केक पिंक एंड ब्लू थीम पर बनने लगा है। फ्यूजन फ्लेवर की डिमांड।

2. चाकलेट, पाइन एप्पल, बटरस्काच तो बहुत कामन केक फ्लेवर हैं, जो लगभग सभी को पसंद आते हैं। इन दिनों फ्यूजन केक फ्लेवर भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं, इसमें इंडियन मिठाईयों को केक के साथ मिक्स करके बनाया जाता है। इसमें सबसे ज्यादा रसमलाई फ्लेवर का केक लोगो को पसंद आता है। इसके अलावा काजू कतली केक, गुलाबजामुन केक, रबड़ी केक, जलेबी केक भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button