ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

गुजरात से सीहोर के कुबेरेश्वर धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी 15 घायल

सीहोर। बुधवार की सुबह आष्टा के नजदीकी ग्राम चचारसी जोड़ पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 15 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आष्टा के सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह पार्वती थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदौर-भोपाल हाइवे पर चाचरसी जोड़ के पास एक बस क्रमांक जीजे21 डब्‍ल्‍यू 4777 जो गुजरात से सीहोर कुबेरेश्वर धाम जा रही थी, इसके सामने अचानक एक बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर के चालक नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर और पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 15 लोगों को चोटें आई हैं।

सूचना मिलने पर थाना पार्वती से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को सिविल अस्पताल आष्टा पहुंचाया गया है। एसडीओपी मोहन सारवान भी घटनास्‍थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

Related Articles

Back to top button