ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जिला अस्पताल की नर्स ने घर बुलाकर महिला का किया गर्भपात मौत

 अनूपपुर। जिला अस्पताल अनूपपुर की एक नर्स के ऊपर अस्पताल आई महिला को घर बुलाकर गर्भपात की दवा खिलाई। तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला अनुसुइया पति विजय राठौड़ 30 वर्ष निवासी ग्राम महुदा थाना जैतहरी की थी। जिला अस्पताल में पदस्थ नर्स रेखा गोयल के ऊपर यह आरोप लगा है। मामले की शिकायत जिला कलेक्टर से की गई है।

…जिला अस्पताल जाने के लिए कह दिया

8 जून को विजय राठोर पत्नी को पेट दर्द होने पर जिला अस्पताल लेकर आया था जहां उसकी मुलाकात नर्स रेखा गोयल से हुई थी। नर्स ने हालत गंभीर बताकर घर पर लाने की सलाह दी थी जिस पर विजय राठौर अस्पताल के नजदीक बिहारी कॉलोनी में रहने वाले नर्स रेखा गोयल के निजी मकान शनिवार शाम को पहुंचा, जहां महिला को नर्स ने दवा दी और घर जाने की सलाह दी गई इसके बाद महिला जब अपने घर ग्राम महुदा पहुंची तो ब्लडिंग होने लगी। महिला के पति ने नर्स रेखा गोयल से संपर्क कर हालत बिगड़ने की जानकारी दी जिस पर नर्स ने रविवार शाम पांच बजे घर पर बुलाया। कुछ घंटे घर पर रखने के बाद ऑक्सीजन की जरूरत बताकर जिला अस्पताल जाने के लिए कह दिया गया।

मांग को लेकर पोस्टमार्टम नहीं होने दिया

विजय राठौड़ ने बताया कि पत्नी पूरी तरह से बेहोश थी। शनिवार रात अनूपपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से नाराज महिला के स्वजनों ने घटना के लिए उक्त नर्स को दोषी ठहराते हुए कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग रखी है। सोमवार को स्वजनों ने दोपहर तक उचित कार्रवाई की मांग को लेकर मौजूद रहे और पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर पी सोनी घटना की जानकारी होने पर जिला अस्पताल पहुंचे और मामले में निष्पक्ष जांच कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button