ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

शहडोल के सिंदुरी गांव में आकाशीय बिजली से महिला की मौत दूसरी गंभीर

शहडोल। जिले के सोहागपुर के सिंदुरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। साथ काम कर रही दूसरी महिला को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार किया जा रहा है।

अचानक मौसम में हुआ बदलाव

अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज गरज के साथ बूंदाबांदी हुई। उसी दौरान सोहागपुर के सिंदूरी गांव में दो महिलाओं के समीप ही आकाशीय बिजली गिर गई। खेत में काम कर रही जुग्गी बाई पत्नी मिलन बैगा उम्र 60 वर्ष की मौके पर मौत हो गई है। 57 वर्षीय महिला का इलाज शुरू हो गया है। मंगलवार की सुबह थाना प्रभारी सोहागपुर अनिल पटेल ने बताया है कि जुग्गी बाई की मौत के बाद मामले पर मर्ग कायम किया गया है।

जब तक बचाते, हो चुकी थी एक की मौत

थाना प्रभारी ने बताया कि आकाशीय बिजली खेत में गिरी जिसकी चपेट में दोनों महिलाएं आ गई हैं। यह महिलाएं अपने खेत पर काम कर रही थीं। खेत के आसपास और लोग भी मौजूद थे। यदि घटनास्थल के समीप होते तो उनकी भी जान को खतरा था। जब तक बचाते एक महिला की मौत हो चुकी थी। दूसरी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button