ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बैरागढ़ में फुटकर सब्जी व्यवसायियों के लिए स्थायी ठिकाना नहीं बना सका नगर निगम

भोपाल। संत हिरदाराम नगर में जगह-जगह खड़े हाथ ठेलों की वजह से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। सर्राफा बाजार से सटे पीएनबी रोड पर अघोषित रूप से सब्जी मंडी बन गई है। सड़क पर खड़े फुटकर सब्जी व्यापारियों की वजह से इस रोड से दुपहिया वाहन भी आसानी से नहीं निकल पाते।

यह मार्ग बैरागढ़ की प्रमुख मार्गों का पहुंच मार्ग है। पंजाब नेशनल बैंक एवं महानगर बैंक के अलावा आइसीआइसीआइ बैंक भी इस मार्ग पर ही था। बैंक के सामने खड़े ठेलों के कारण ग्राहकों को परेशान होना पड़ रहा था। आए दिन हो रहे विवाद से आसपास के व्यापारी भी परेशान हैं। पिछले दिनों बैंक प्रबंधन ने इस मार्ग से अपनी शाखा ही शिफ्ट कर दी। बैंक अब सीहोर नाके पर पहुंच गया है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार सब्जी व्यवसायी ठेला हटाने की बात पर झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। इससे व्यवस्था बिगड़ रही है।

निगम का अमला नहीं करता कार्रवाई

यहां की पक्की दुकानों में कारोबार करने वाले व्यवसायियों का कहना है कि सड़क पर खड़े ठेलों के कारण बाजार की रौनक कम हो गई है। इस संबंध में कई बार निगम के अतिक्रमण अमले से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कभी गंभीर कार्रवाई नहीं हुई। अमले के दबिश देने से पहले फुटकर व्यवसायियों को यहां आने की सूचना मिल जाती है। अमला आते समय सड़क पर एक भी ठेला नजर नहीं आता। बाद में फिर सड़क पर कब्जा हो जाता है।

हाकर्स कार्नर न बनने से परेशानी

सीहोर नाका स्थित मुख्य सब्जी मंडी में कारोबार ठप हो गया है। बरसों पुराने सब्जी व्यवसायी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। मंडी में जरूरी व्यवस्थाओं का अभी अभाव है। अधिकांश लोग अब मंडी तक नहीं पहुंच रहे हैं। यहां हाकर्स कार्नर का निर्माण प्रस्तावित है, पर काम शुरू नहीं हो पा रहा है। पार्षद अशोक मारण का कहना है कि हाकर्स कार्नर बनाने के लिए नगर निगम आयुक्त से चर्चा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button