ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नीमच में 100 किलो अफीम और 1269 किलो डोडाचूरा सहित ढाई लाख रुपये जब्त सेंट्रल ब्यूरो आफ नारकोटिक्स की कार्रवाई

नीमच। सेंट्रल ब्यूरो आफ नारकोटिक्स (सीबीएन) नीमच ने मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा के एक गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए घर में छिपाकर रखी गई 100 किलो अफीम और 1269.10 किलो डोडाचूरा जब्त किया है।

सीबीएन के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम बंगेरा घाटा पुलिस थाना कनेरा तहसील निम्बाहेड़ा का एक निवासी मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है और अपने निवास पर अवैध अफीम छिपाकर रख रहा है। साथ ही अवैध डोडाचूरा को पिकअप में लोड कर रहा है।

इस पर सीबीएन कोटा और चित्तौड़गढ़ के अधिकारियों की टीमों का गठन कर गुरुवार सुबह रवाना किया गया। संयुक्त टीम ने उक्त ग्राम में संदिग्ध घर और गोदाम की गहन तलाशी ली। इससे अफीम के 43 पालीथीन बैग बरामद हुए। घर में 100.10 किलो अफीम और 63 काले प्लास्टिक के बैग में 1269.10 किलो डोडाचूरा जब्त किया गया।

दो लाख 50 हजार 200 रुपये नकद भी जब्त किए गए। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। सेंट्रल ब्यूरो आफ नारकोटिक्स ने कार्रवाई में आरोपित का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button