ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

गांव के ऊपर चक्कर लगा रहे थे चार हेलीकाप्टरएक नीचे आया तो लगा पुल से टकरा जाएगा

 भिंड/मछंड: भिंड जिले के नायागांव थाना क्षेत्र जखमौली गांव में सोमवार की सुबह 8.30 बजे एयरफोर्स के अपाचे हेलिकाप्टर की एहतियातन लैंडिंग कराई गई। एयरफोर्स के मुताबिक, हेलिकाप्टर को रूटीन आपरेशनल ट्रेनिंग के दौरान एहतियातन लैंड कराना पड़ा। दोनों पायलट और हेलिकाप्टर सुरक्षित है। मौके पर उमरी, नायागांव थाने की पुलिस पहुंच गई है।

सोमवार की सुबह आसमान में चार हेलीकाप्टर चक्कर लगा रहे थे, इसके बाद दो हेलीकाप्टर चले गए। इसके थोड़ी देर बाद तीसरा हेलीकाप्टर भी चला गया। इसके बाद यह हेलीकाप्टर पहले नीचे की ओर आया, फिर दोबारा से ऊपर की ओर चला गया। इसके बाद फिर तेजी से नीचे आया, कुछ पल के लिए लगा कि हेलीकाप्टर सिंध नदी के ऊपर बने जखमौली के पुल से टकराने वाला है। लेकिन इसके बाद सुरक्षित लैंडिंग हो गई। जैसा कि आशुतोष राजावत लारौल ने बताया। उनका कहना है कि जिस समय हेलीकाप्टर नीचे आया, उस समय वह नदी में नहा रहे थे।

पहले सोचा रेत माफिया को पकड़ने के लिए आए हैं

बता दें कि जखमौली के पास सिंध नदी में रेत की खदान संचालित होती हैं। गांव के विकास राजावत, गणेश बघेल ने बताया कि गांव में जब हेलीकाप्टर उतरा तो लगा कि रेत माफिया को पकड़ने के लिए हेलीकाप्टर भेजा गया है। हेलीकाप्टर उतरने के बाद जब हम पास पहुंचे तो हेलीकाप्टर के पायलट ने हमसे कहा कि आप लोग हमारी मदद करें, हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी आ गई है। इसलिए हेलीकाप्टर के पास किसी को आने नहीं देना।

डेढ़ घंटे बाद पहुंचा पुलिस फोर्स

हेलीकाप्टर की लैंडिंग के डेढ़ घंटे बाद नयागांव, उमरी थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने हेलीकाप्टर के पास खड़े ग्रामीणों को खदेड़ना शुरू कर दिया। बता दें कि जखमौली के बाबूराम पुत्र शिंभू सिंह राजावत के खेत में हेलीकाप्टर की लैडिंग हुई है।

भिंड में 2021 और 2019 में गिरे थे विमान

21 अक्टूबर 2021 को भिंड के भारौली इलाके में लड़ाकू विमान क्रैश हुआ था। वायुसेना का यह ट्रेनर विमान नियमित प्रशिक्षण पर निकला था। विमान में एक ही पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिलाष थे, जिन्हें हल्की चोटें आई थीं। हालांकि, हादसा इतना खतरनाक था कि विमान जमीन के अंदर धंसकर दो हिस्सों में बंट गया था। 4 साल पहले भिंड जिले में ही गोहद तहसील के आलूरी गांव के पास एयरफोर्स का प्रशिक्षु विमान मिग 21 गिर गया था। दोनों पायलट ने समय रहते विमान से खुद को इजेक्ट कर लिया था। हादसे के बाद विमान में आग लग गई थी।

Related Articles

Back to top button