ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सिरफिरे ने अंधाधुंध फायरिंग कर दो चाचाओं को मौत के घाट उतारा वृद्धा गोली लगने से घायल

 पन्ना। शांति का टापू कहा जाने वाला पन्ना जिला अंधाधुंध फायरिंग में हुई दो लोगों की मौत से एक बार फिर दहल उठा है। मामला पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना अंतर्गत ग्राम गोल्ही मुड़िया का है। यहां बीती रात एक सिरफिरे युवक ने अपने ही परिवार के लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दो चाचाओ को मौत की नींद सुला दिया। वहीं एक वृद्धा गोली लगने से घायल हो गई है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बच्चे का जन्मदिन मनाने गांव आया था मृतक

घटना के संबंध में मृतकों के स्वजन देवेंद्र सिंह ने बताया कि बीती रात देवेंद्रनगर में रहने वाले नरेंद्र सिंह सेल्समैन 37 वर्ष अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने गांव आए हुए थे। जन्मदिन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया और नरेंद्र सिंह अपने भाई देवेंद्र सिंह 40 वर्ष के साथ घर के बाहर दरवाजे पर बैठे हुए थे, तभी भतीजे के द्वारा मौके पर पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई। इस फायरिंग में नरेंद्र सिंह, बबलू सिंह और एक वृद्धा को गोलियां लगी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। स्वजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद दूसरे व्यक्ति को डाक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया हैं। वहीं घायल प्रथा का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है, फिलहाल फायरिंग और हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। मामले कीजांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button