ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में हुए ओबीसी सशक्तीकरण में सर्वाधिक काम

भोपाल। पिछड़ा वर्ग की विकास योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन को लेकर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने नए आयाम स्थापित किए हैं। पिछड़ा वर्ग सशक्तीकरण के लिए पूरे देश में मध्य प्रदेश ने एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। सरकार के इन सभी प्रयासों को उक्त समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आप लोगों की है।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा पदाधिकारियों, सांसद-विधायक और निगम मंडल अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा का कार्य क्षेत्र

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन, आयोग की सदस्य कृष्णा गौर और पार्टी के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत बैठक में शामिल हुए। शिवप्रकाश ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा का कार्य क्षेत्र बड़ा है। मोर्चा समाज के अलग- अलग वर्गों के वोटर्स से संपर्क की योजना बनाए और प्रबुद्धजनों से संवाद और संपर्क करे।

पिछड़ा वर्ग के लोग लाभान्वित हुए

मुरलीधर राव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार ने पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए सबसे अधिक काम किए हैं। सरकार की योजनाओं से बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग के लोग लाभान्वित हुए हैं। आने वाले चुनावों में भी पिछड़ा वर्ग समाज का अधिक से अधिक सहयोग और समर्थन मिले इसके लिए मोर्चा कार्ययोजना बनाए।

भाजपा के पास पिछड़ा वर्ग की बड़ी ताकत : विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 64 हजार बूथों में से 63 हजार 600 से अधिक बूथ डिजिटल हो चुके है. इनमे से 53 प्रतिशत बूथ अध्यक्ष हमारे पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता हैं।

हाल ही में संपन्न हुए ग्रामीण निकाय और नगरीय निकाय के चुनावों में भी पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में चुनकर आये हैं। नीचे तक विभिन्न क्षेत्रों में पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता नेतृत्व कर रहे हैं। कांग्रेस के पास कोई जमीन नहीं है। कांग्रेस ने कभी भी पिछड़ा वर्ग का भला नहीं किया। आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत में पिछडा वर्ग मोर्चा की बड़ी भूमिका रहेगी।

Related Articles

Back to top button