ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

तेंदुए के हमले से पांच ग्रामीण सहित छह मवेशी घायल

 सीहोर। जिले के इछावर क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मोया पानी में तेंदुए का आतंक ग्रामीणों की परेशानी का कारण बना हुआ है। शुक्रवार की सुबह एक तेंदुए ने अचानक कुछ ग्रामीणों पर हमला कर दिया। जिसमें कई ग्रामीण तो भाग खड़े हुए, लेकिन एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे ग्रामीण लहूलुहान हो गया।

जानकारी के अनुसार इछावर थाना क्षेत्र क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मोयापानी में अचानक एक तेंदुआ ग्राम के टप्परों वाले इलाके में आ गया। जिसे देखकर ग्राम में अफरा-तफरी मच गई। कई ग्रामीणों पर हमले के लिए झप्पटा भी मारा, लेकिन तेंदुए को देखकर ग्रामीण भाग खड़े हुए। इसी बीच कुछ ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे पठान सिंहं पिता धूलसिह उम्र 50 वर्ष ग्राम मोयापानी, शेखर पिता गीमा जी उम्र 35वर्ष शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ लोग एक सागौन के पेड़ पर तेंदुआ देखने चढ़े थे। तेंदुए ने पेड़ पर ही चढ़ कर हमला कर दिया। सुरेश पिता मोती लाल ग्राम जामली, इछावर पुलिस नगर सुरक्षा समिति के जगदीश बजरंगी को घायल कर दिया। वहीं एक 10 वर्षीय बालिका सविता अपने घर से पानी लेने जा रही थी। तभी उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके साथ ही तेंदुए ने छह मवेशियों को भी घायल किया है। ग्रामीणों ने गांव में तेंदुआ ने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी है। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी राजकुमार शिवहारे अपनी टीम के साथ मौके परपहुंच गए थे, वहीं डीएफओ एमएस डावर भी ग्राम मोयापानी पहुंचे। इछावर एसडीएम विष्णु प्रसाद वर्मा सहित वन विभाग का अमला भी मौके पर मौजूद था।

इलाज जारी है

ग्रामीण जो तेंदुए के हमले में घायल हैं। उनका इलाज इछावर सिविल अस्पताल में जारी है। वही वन विभाग ने घायलों के इलाज की दवाइयां भी भोपाल से मांगा ली गई है। वन विभाग घायलों का इलाज करवा रहा है। आवश्यकता पड़ी तो राहत राशि भी प्रदान की जाएगी।

– एमएस डावर, डीएफओ 

Related Articles

Back to top button