ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कॉलोनियों को वैध करके जनता को बरगला रही सरकार, झूठ परोस कर वोटों की फसल काटना चाहते है- संजय शुक्ला

इंदौर: कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने पिछले 20 साल में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल के दौरान विकसित हुई अवैध कालोनियों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराने के प्रयास की निंदा की है। उन्होंने कहा कि झूठ बोलने में माहिर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नियत में खोट है।

शुक्ला ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले 20 साल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इस सरकार के कार्यकाल में बड़ी संख्या में अवैध कालोनियों का निर्माण और विकास हुआ। इन कॉलोनियों को विकसित करने वाले कॉलोनाइजर भाजपा से ही जुड़े हुए लोग है। ऐसे में आज इन कॉलोनियों के नियमितीकरण के लिए भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया के द्वारा यह कहना कि कांग्रेस ने अवैध कॉलोनियां बसाई है और उन्हें पोषित किया। पूरी तरह झूठ और बकवास है।

शुक्ला ने कहा कि हकीकत तो यह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नियत में खोट है। मध्यप्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव के बाद जब कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी थी। तब उस सरकार के द्वारा सभी कॉलोनियों को वैध कर दिया गया था। लेकिन उस सरकार के गिरने और सरकार बनाने के बाद शिवराज सिंह चौहान उस आदेश को रोककर बैठ गए। अब विधानसभा चुनाव करीब आने पर उसी आदेश का क्रियान्वयन करने के लिए नए सिरे से कार्यक्रम कर जनता को बरगलाने में लगे हैं। वे जनता को झूठ परोस कर वोटों की फसल काटने की नियत रखते हैं। उन्हें इस बात का एहसास नहीं है कि जनता सब जानती हैं और विधानसभा के चुनाव में वह पूरा फैसला कर देगी।

Related Articles

Back to top button