ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

शिप्रा नदी में मिला नाले का पानी कार्यपालन यंत्री मनीष जैन को हटाया

उज्जैन। उज्जैन में शिप्रा नदी में गंदा पानी मिलने के मामले में आज स्मार्ट सिटी के कार्यपालन यंत्री मनीष जैन को तत्काल पद से हटा दिया गया है। उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशानुसार निगम आयुक्त और स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निर्देश रोशन कुमार सिंह ने यह कार्रवाई की है।

शिप्रा नदी के लिए अब अलग बोर्ड बनाने की मांग

शिप्रा नदी के लिए अब अलग बोर्ड बनाने की मांग उठने जा रही है। ये मांग महापौर मुकेश टटवाल की ओर से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से की जाएगी। इसके लिए वे बकायदा एक-दो दिन में एक पत्र भेजेंगे। महापौर का कहना है कि सिंहस्थ भूमि में प्रवाहित शिप्रा का जल स्वच्छ और शुद्ध रखने के लिए सरकार कटिबद्ध है। इसके लिए पहले से संभागायुक्त की अध्यक्षता में एक न्यास गठित है मगर न्यास का काम नजर नहीं आता।

न्यास के नाम से महाकालेश्वर मंदिर सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों पर दान प्राप्त करने को दान पेटी जरूर नजर आती है। शिप्रा के लिए बेहतर काम हो, इसके लिए अगल से बोर्ड बनाने का विचार मन में आया है। देख रहा हूं कि शिप्रा नदी के लिए नगर निगम, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण सब अलग-अलग स्तर पर काम करते हैं मगर समस्या उत्पन्न होने पर ठिकरा नगर निगम के जिम्मे आ जाता है।

Related Articles

Back to top button