ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

युवक के जेब में रखा था मोबाइल अचानक लगी उसमें आग जानें आगे क्या हुआ

जबलपुर। मोबाइल लोगों के लिए जितना जरूरी हो गया है उतना ही खतरनाक भी होता जा रहा है। जबलपुर में एक ऐसे ही व्यक्ति के पैंट की जेब में रखा मोबाइल अचानक धुंआ छोड़ने लगा। यह द्श्य देख मोबाइल धारक युवक दहशत में आ गया और बिना देर किए जेब से मोबाइल निकालकर सड़क पर फेंक दिया। बिना किसी धमाके के मोबाइल की बैटरी जल चुकी थी। साथ ही मोबाइल का अधिकांश हिस्सा जल गया। गोहलपुर निवासी रेहान खान ने बताया कि उसने डेढ़ वर्ष पूर्व मोबाइल खरीदा था। किसी कार्य से वह रेलवे स्टेशन पहुंचा। स्टेशन के बाहर था तभी पैंट की जेब में रखा मोबाइल अचानक गर्म हो गया तथा जेब से धुंआ निकलने लगा। इसका एहसास होते ही मोबाइल को जेब से निकालकर फेंक दिया तब तक उसमें आग लग गई।

युवक अब कानूनी कार्रवाई के मूड मेंः

युवक ने कहा कि वह मोबाइल विक्रेता व कंपनी के खिलाफ इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेगा। क्योंकि यदि मोबाइल में ब्लास्ट होता तो उसकी जान संकट में पड़ सकती थी। हालांकि मोबाइल में आग लगने से उसकी पैंट जल गई तथा जांघ के पास त्वचा झुलस गई। इधर, मोबाइल विक्रेताओं का कहना है कि कई बार बैटरी ज्यादा पुरानी हो जाने अथवा गर्म होने पर इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं।

जा चुकी हैं कई लोगों की जानः

मोबाइल फोन की बैटरी फटने कई लोगों की जान जा चुकी हैं। इसमें कई हादसों में छोटे-छोटे बच्चों की भई मौत हो चुकी है और कई बच्चों के चेहरे तक खराब हो चुके हैं। मोबाइल फोन की बैटरी फटने से बचाने के लिए जानकारों का कहना है कि इसके लिए सावधानी सबसे ज्यादा जरूरी है। अनावश्यक तौर पर मोबाइल को बिजली के प्लग में चार्जिंग पर लगाकर न छोड़ें। सोते समय मोबाइल अपने तकिए के नीचे न रखें और छोटे बच्चों को मोबाइल अधिक देर तक न दें। वहीं बाजार से मोबाइल की बैटरी बदलवाते समय ध्यान रखें कि बैटरी उच्च क्वालिटी की हो।

Related Articles

Back to top button