ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

हलाली पाइप लाइन बिछाने खोदी सड़क घरों तक नल से जल पहुंचना हुआ बंद

भोपाल। सरकार की मंशा तो लोगों को घर बैठे बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी व ठेकेदार मंशा पूरी करने के दौरान आमजन के लिए तमाम परेशानियां खड़ी कर रहे हैं। सरकार की हलाली जलप्रदाय समूह योजना इसकी एक बानगी है, जिसके तहत जल विकास निगम द्वारा भोपाल जिले के 36 गांव में पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम कराया जा रहा है।

हालत यह है कि जिन ठेकेदारों द्वारा यह काम किया जा रहा है, उन्हें ग्रामीणों की कोई चिंता नहीं है। इसीलिए ठेकेदारों ने लापरवाहीपूर्वक सड़कों की खोदाई कर डाली और इस दौरान यहां पहले से बिछी नल-जल योजना की पाइप लाइन तक का ध्यान नहीं रखा। इस वजह से खोदाई करते समय वह पाइप लाइन भी टूट गई, जिससे लोगों के घरों तक नल से जल पहुंचना बंद हो गया है।

भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान हुए लोग

शहर के पास ही स्थित ग्राम जगदीशपुर में पेयजल की कोई समस्या नहीं थी। यहां पर नल-जल योजना के तहत पहले से ही पानी की टंकी बनी हुई है और लोगों के घरों तक आसानी से पानी पहुंचता है। अब जब हलाली की पाइप लाइन बिछाई, तो नल जल की पाइप लाइन को जगह-जगह से खोद डाला है। ऐसे में ग्रामीणों के घरों तक पानी पहुंचना बंद हो गया है और वह भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। ग्रामीण यहां लगे हेंडपंप से जलापूर्ति करने में जुटे हुए हैं।

जिला पंचायत और निगम का नहीं है ध्यान

हलाली पाइप लाइन के लिए ठेकेदारों द्वारा सड़कों की खोदाई, नल-जल की पाइप लाइन तोड़ने सहित अन्य लापरवाही बरती जा रही हैं। इसकी जानकारी जिला पंचायत और जल विकास निगम के अधिकारियों तक को है। इसके बाद भी वह न तो सड़क सुधरवाने पर ध्यान दे रहे हैं और न ही पाइप लाइन को जोड़ने का काम कराया जा रहा है। यदि यही हाल रहा तो गर्मी में जल के लिए परेशान होना पड़ रहा है तो वहीं वर्षा के दौरान लोगों को घर तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।

भोपाल के इन 36 गांवों में चल रहा है काम

भोपाल के फंदा ब्लाक के जगदीशपुर, अचारपुरा, अमोनी, अरहेड़ी, अरवलिया, बालमपुर, बरखेड़ी अब्दुल्ला, चाचौड़, डोब, डोबरा, फतेहपुर, गनियारी, गरमुर्रा, घासीपुरा, इमलिया, ईंटखेड़ी सड़क, कल्याणपुरा, मुगालिया कोट, परेवाखेड़ा, परवलिया, पिपलिया जागीर, प्रेमपुरा पुरामनभावन, रासलाखेड़ी, रुसल्ली, समरधा, सैय्यद सेमरा, सेवनिया ओंकारा, श्यामपुर, सूखीसेवनिया, देवलखेड़ी सहित अन्य में हलाली पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है।

योजना एक नजर में

नाम – हलाली जलप्रदाय समूह योजना

मंजूर राशि – 98 करोड़ 72 लाख रुपये

चिह्नित गांव – 61

टंकियां बनेंगी- 20

फिल्टर प्लांट – 7.75 एमएलडी का बनेगा

लाभांवितों की संख्या – 74 हजार 164

इनका कहना है

ग्राम पंचायतों में हलाल जलप्रदाय समूह योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। यदि ठेकेदारों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सड़कें सुधरवाने और नल-जल की पाइप लाइन जोड़ने का काम भी जल्द से जल्द कराया जाएगा।

– ऋतुराज सिंह, सीईओ, जिला पंचायत भोपाल

Related Articles

Back to top button