ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

महिलाओं के कपड़े चुराने वाला सिरफिरा बदमाश गिरफ्तार, बच्चों से छेड़छाड़ के कई मामले भी थे दर्ज

इंदौर: इंदौर के लसूडिया विजयनगर व खजराना थाना क्षेत्र में मनचले बदमाश को सोमवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनचला इलाके में घूमते हुए घरों में बेखौफ घुस जाता था और महिलाओं के वस्त्र चुराकर भागता था। वह बच्चों से अश्लील हरकतें भी करता था। इलाके में इतनी दहशत थी कि रहवासियों को रातों में गश्त करना पड़ रही थी। लसूड़िया थाना प्रभारी द्वारा सोमवार देर रात आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस द्वारा आरोपी के पुराने अन्य मामलों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

डीसीपी अभिषेक आनंद के अनुसार आरोपी की पहचान श्रीकांत पिता अखिलेश चतुर्वेदी उम्र 26 वर्ष मूलनिवासी सतना के रूप में हुई है जो कि इंदौर के मालवीय नगर विजय नगर थाना क्षेत्र में रहता था। आरोपी पर विजय नगर और खजराना थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के कई मामले दर्ज थे। आरोपी 3 दिन से पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था और सूने मकान में घुसकर महिलाओं के कपड़े चोरी कर कर भाग जाता था। जिसके बाद तीनों थानों की पुलिस आरोपी की खोजबीन कर रही थी आरोपी के पकड़े जाने के बाद उसने अपने जुर्म कबूल लिए है और पुलिस द्वारा आरोपी से अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है। आरोपी पर पहले से शहर के अलग-अलग थानों में 8 प्रकरण दर्ज है। वही लसूड़िया थाने में देर रात पुलिस पर दो एफ आई आर दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button