ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर के भूमाफिया सुरेंद्र संघवी के ठिकानों पर ईडी का छापा

इंदौर ।  कांग्रेस नेता पंकज संघवी के बड़े भाई सुरेंद्र संघवी के छोटे भाई टीनू के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे हैं। गुरुवार सुबह से कार्रवाई शुरू हुई। सूत्रों के अनुसार, कनाड़िया रोड स्थित संघवी के घर पर भोपाल और दिल्ली ईडी टीम के अधिकारी जांच में जुटे हैं। संघवी जमीन के कारोबार से जुड़े हैं। माना जा रहा है जमीन के कारोबार में मनी लांड्रिंग के सबूत मिलने के बाद ईडी इस जांच में शामिल हुआ है और सबूत इकट्टे करने संघवी के घर पहुंचा है। सुरेंद्र संघवी के भाई पंकज संघवी कांग्रेस से जुड़े हैं। इंदौर से वे कांग्रेस के टिकट पर सांसद और महापौर का चुनाव भी लड़ चुके हैं। शहर में तमाम कालोनियां सुरेंद्र संघवी द्वारा काटी गई हैं।

भूमाफिया निशाने पर

सूत्रों के अनुसार ईडी की ताजा कार्रवाई जमीन के काले कारोबार से जुड़ी बताई जा रही है। ईडी की टीमें शहर के कुछ अन्य जमीन कारोबारियों के ठिकाने पर भी पहुंची है। इसमें दीपक जैन मद्दा और मनीष शाहरा का नाम भी सामने आ रहा है। इनमें से कुछ लोगों के नाम प्रशासन की भूमाफियाओं की सूची में भी शामिल रहे हैं। माना जा रहा है कि जमीन के खेल में काले धन की लिंक और मनी लांड्रिंग के सबूत मिलने पर ईडी ने कार्रवाई शुरू की है।

 

Related Articles

Back to top button