ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदे युवक की मौत, स्वजन ने कहा- मधुमक्खियों के हमले से घबराकर कूदा

खंडवा  ।  नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदने पर एक युवक की मौत हो गई। घटना रविवार रात तीन बजे की है। स्वजन ने आरोप लगाया है कि अस्पताल की तीसरी मंजिल पर मधुमक्खियों के हमले के कारण घबराहट में युवक कूदा। जबकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।जिला अस्पताल में की तीसरी मंजिल पर प्रसूता वार्ड की गैलरी से रविवार रात को रामपुरा निवासी 28 वर्षीय सचिन पुत्र भगवान सिंह कूद गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों ने कहा कि सचिन अपनी पत्नी छायाबाई को अस्पताल में प्रसूती के लिए लाया था। रविवार की दोपहर को ही उसकी पत्नी ने बालक को जन्म दिया। रात में अस्पताल की गैलरी में खड़ा था। तभी मधुमक्खियों ने उसे घेर लिया। घबराकर वह तीसरी मंजिल से कूद गया। हालांकि मधुमक्खियों के हमले में किसी और के घायल होने की स्थिति सामने नहीं आई।

इधर अस्पताल प्रशासन ने सोमवार दोपहर 12 बजे सचिन की पत्नी को डिस्चार्ज कर दिया। इधर पूरे घटनाक्रम को लेकर जिला अस्पताल का सीसीटीवी फूटेज सामने आया है। इसमें युवक भाग रहा है और स्वजन उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डा.ओपी जुगतावत ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले की वजह से युवक की मौत नहीं हुई है। हमने सचिन की सांस के बयान लिए हैं जिसमें उसने कहा है कि सचिन रविवार दोपहर से अनमनी बातें कर रहा था। वह कह रहा था कि मुझे कोई मार डालेगा, मुझे डर लग रहा है। मेरे पीछे कोई पड़ा है। उसकी मानसिक बिगड़ने पर संभवत: वह गैलरी से कूदा है। इधर पूरे मामले में सीएसपी पूनमचंद यादव का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

इनका कहना है

– हमने इस प्रकारण की जांच के लिए कमेटी बनाई है। सीसीटीवी फुटेज देखे हैं। इसमें कुछ लोग सोए हुए हैं, लेकिन सचिन इधर-उधर भाग रहा है। उसको लोगों ने पकड़ा हुआ है। हाथापाई भी दिखाई दे रही है। प्रथम दृष्टया मामला मधुमक्खियों वाला नहीं है, क्योंकि बहुत सारे लोग सोए हुए दिखाई दे रहे हैं।

– अनंत पंवार, डीन, मेडिकल कालेज

Related Articles

Back to top button