ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

राइस मिल में भीषण आग लगने से मिल सहित डेढ़ करोड़ का धान खाक

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में रविवार देर रात एक राइस मिल में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी उसकी लपटें बाहर तक आ रही थीं और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक मिल सहित सारा धान जलकर खाक हो चुका था। आग से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आशंका है कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी। मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रमतला गांव में सिद्धार्थ जैन की सिद्धार्थ राइस मिल थी। रोज की तरह कर्मचारी रविवार रात भी काम खत्म कर लौट गए थे। बताया जा रहा है कि चौकीदार मिल के सामने वाले अपने कमरे में सो रहा था। कुछ कर्मचारी भी सामने स्थित कमरे में सो रहे थे। इसी बीच रात करीब दो बजे हादसा हो गया। आग लगने का पता किसी को नहीं चला। जब मिल से लपटें बाहर निकलीं तो चौकीदार की नींद खुली। इसके बाद उसने अन्य कर्मचारियों को जगाया और मिल मालिक को सूचना दी।

 

Related Articles

Back to top button