ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

धरने के बीच कर्नाटक चुनाव को लेकर बजरंग पूनिया ने लगाई स्टोरी

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन पिछले 16 दिनों से जारी है। पहलवान भारतीय कुश्ती संघ (WFI) प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे हैं। पहलवानों की मांग है कि बृजभूषण को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही वह इस्तीफा भी दें। इस बीच ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुके पहलवान बजरंग पूनिया के एक पोस्ट ने तहलका मचा दिया है। बजरंग ने विरोध-प्रदर्शन के बीच कर्नाटक चुनाव को लेकर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई और हंगामा होने पर बाद में उसे डिलीट भी कर दिया।

बजरंग पुनिया ने जो स्टोरी लगाई, उसमें भगवान हनुमान का एक उदाहरण दिया गया है और लिखा है- मैं बजरंगी हूं। मैं बजरंग दल का समर्थन करता हूं। जय श्री राम। पोस्ट में एक कैप्शन भी था जिसमें तस्वीर को अपने-अपने व्हाट्सएप स्टेटस और डिस्प्ले पिक्चर पर लगाने की अपील की गई थी। यह कांग्रेस के घोषणापत्र के खिलाफ बजरंग दल के विरोध के बीच आया है। जिसमें कांग्रेस ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पार्टी के सत्ता में आने के बाद संगठन (बजरंग दल) पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया गया है।

भारत के लिए कई पदक जीत चुके बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगट समेत कई शीर्ष पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, किसान बृजभूषण सिंह के विरोध में शीर्ष पहलवानों के साथ शामिल हो गए हैं और रविवार को केंद्र सरकार को अल्टीमेटम दिया। खाप पंचायत के नेताओं ने प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ सरकार को भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 15 दिन की समय सीमा दी। उन्होंने WFI चीफ की गिरफ्तारी की मांग की है। बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट के तहत एक मामला समेत दो FIR दर्ज हैं।

 

Related Articles

Back to top button