ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश भाजपा में सांगठनिक फेरबदल, लोकेंद्र पाराशर बनाए गए प्रदेश मंत्री, ललिता यादव प्रदेश उपाध्यक्ष

भोपाल ।  भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर को हटाकर आशीष अग्रवाल को नया प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। पाराशर को संगठन में प्रदेश मंत्री पद की नई जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने शनिवार को संगठन में फेरबदल का यह आदेश जारी किया। अग्रवाल के पास अब तक पार्टी प्रवक्ता की जिम्मेदारी थी। पाराशर भाजपा के तीन प्रदेशाध्यक्षों के मीडिया प्रभारी रहे हैं। स्व नंदकुमार सिंह चौहान की टीम में पाराशर को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह के कार्यकाल में भी वे यथावत रहे। विष्णु दत्त शर्मा की टीम में भी वह तीन साल से मीडिया का काम देख रहे हैं। बतौर प्रदेश मीडिया प्रभारी पाराशर का कार्यकाल सात वर्षों का रहा। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी द्वारा किए गए बदलाव का कारण पाराशर को टिकट की दौड़ में माना जा रहा है।

वे भितरवार विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दौड़ में हैं। इधर, नए प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का गृहक्षेत्र भी ग्वालियर है। पाराशर के बाद ग्वालियर से मीडिया प्रभारी बनाए गए अग्रवाल तीसरे नेता हैं। इससे पहले प्रभात झा भी ग्वालियर से ही इस पद पर लाए गए थे। उधर, पिछड़ा वर्ग से खाली हुआ पद सतना महापौर योगेश ताम्रकार की जगह पूर्व मंत्री ललिता यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। ताम्रकार ने महापौर पद की व्यस्तता का हवाला देकर प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। यादव वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी थीं, लेकिन चुनाव हार गई थीं। अब इस सीट से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए प्रद्युम्न सिंह लोधी विधायक हैं।

Related Articles

Back to top button