ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

रिश्वतखोर अतिक्रमण/मदाखलत अधिकारी को 05 वर्ष की सजा।

मुरैना। विशेष न्यायाधीश रामजी गुप्ता (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), जिला मुरैना के न्यायालय द्वारा नगर निगम मुरैना में अतिक्रमण/मदाखलत अधिकारी राकेश पाठक को घूस लेने के मामले में 05 वर्ष के कारावास एवं कुल 20,000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित कर जेल भेजा गया। मीडिया सेल प्रभारी (अभियोजन) रश्मि अग्रवाल ने बताया कि घटना इस प्रकार है कि दिनांक 31.05.2019 को मुनेश पचौरी ने लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर में शिकायत दर्ज कराई कि वह गर्मी के मौसम में बैरियर चौराहा मुरैना में गन्ने की चरखी लगाता है। नगर निगम मुरैना में अतिक्रमण/मदाखलत अधिकारी राकेश पाठक के द्वारा चरखी लगाने देने के एवज में 2,000/- रूपये प्रतिमाह रिश्वत की मांग की जा रही है, रूपये नहीं देने पर चरखी हटा दी गई है और गाली-गलौंच की गई है, मुनेश उसे रिश्वत न देकर रंगे हाथों पकडवाना चाहता था, फरियादी द्वारा की गई रिश्वत की शिकायत पर लोकायुक्त कार्यालय के ट्रेप दल ने आरोपी राकेश पाठक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडा। बाद विवेचना अभियोग पत्र माननीय विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां पर शासन की ओर से रोशनलाल छापरिया जिला लोक अभियोजन अधिकारी एवं निर्मल कुमार अग्रवाल सहा. जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा साक्ष्य एवं तर्क के आधार पर न्यायालय में अपना पक्ष रखा जिस पर से विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ने अपना फैसला सुनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button