ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के कॉन्सर्ट में मचाया धमाल

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में है। यह सीरीज जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने को मिलेगी। प्रियंका फिलहाल अपनी इस सीरीज को लेकर जगह-जगह प्रमोशन कर रही हैं। वहीं, बीती रात एक्ट्रेस अपने काम से कुछ समय निकालकर न्यूयॉर्क में अपने पति निक जोनस के म्यूजिक कंसर्ट में पहुंची थी।

पति निक के कॉन्सर्ट में पहुंची प्रियंका

कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो निक और प्रियंका के फैन पेज पर साझा किया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा निक के गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी हुई है और हमेशा की तरह वह खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस के साथ कॉन्सर्ट में सीरीज सिटाडेल के शो रनर डेविड वील और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जो रूसो भी पहुंचे हुए थे।

प्रियंका निक की नंबर वन चीयरलीडर

वहीं, दूसरे वीडियो में निक स्टेज पर नजर आ रहे हैं और हमेशा की तरह वह उस दौरान अपनी पत्नी प्रियंका का जिक्र करना नहीं भूले। उन्होंने कहा- यहां मेरे घर में, हमारा घर, मेरी पत्नी यहां हैं। निक के इस वीडियो पर तमाम यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- निक का अपनी खूबसूरत पत्नी के लिए इतना प्यार और प्रशंसा दिखाना बहुत प्यारा है। दूसरे यूजर ने लिखा- एक बेहद प्यार करने वाले पति के लिए एक बहुत ही सपोर्टिव वाइफ। वहीं एक और यूजर ने लिखा – वह हमेशा उनकी नंबर एक प्रशंसक और चीयरलीडर हैं।

प्रियंका ने साझा की स्टोरी

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह अपने डॉगी डायना के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- और हम वापस आ गए हैं, न्यूयॉर्क, न्यूयॉर्क।

 

Related Articles

Back to top button