ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

धरने के बीच पहलवानों की ट्रेनिंग सेशन जारी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन आज चौथे दिन भी लगातार जारी है. तीसरी रात भी धरना स्थल पर ही पहलवान सोए थे. इतना ही नहीं धरना स्थल पर ही पहलवानों की प्रैक्टिस शुरू कर दी है. आज सुबह संगीता, विनेश और बजरंग धरना स्थल पर एक्सरसाइज करते हुए नजर आए. साक्षी मलिक अन्य पहलवान भी मौजूद.

इस दौरान बजरंग पुनिया ने अपने बयान में कहा कि हमें नहीं पता कि आप लोगों की यहां भीड़ तो बहुत है, लेकिन आप लोग भी दिखा नहीं रहे. पुलिस तो हर चीज के लिए मना कर रही, न प्रैक्टिस करने दे रहे और ना FIR दर्ज कर रहे. उन्होंने कहा कि हमें प्रैक्टिस करना बेहद ही जरूरी है. बजरंग पुनिया ने प्रियंका के ट्वीट पर बयान देते हुए कहा कि हमें कई लड़कियों के लिए लड़ाई लड़नी है और अच्छा है हमें बहुत लोगों का समर्थन मिल रहा. सोशल मीडिया पर तो बहुत कुछ चल रहा है.

खिलाड़ियों के समर्थन में आए किसान

दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने पर बैठे खिलाड़ियों के समर्थन में हरियाणा के सोनीपत से सैकड़ों की संख्या में किसान दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए हैं. किसान नेता अभिमन्यु कुहाड़ ने अपने बयान में कहा कि आज खिलाड़ियों के समर्थन में जा रहे है और 28 अप्रैल को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में बड़ा फैसला लेंगे.

इसी के साथ उन्होंने कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण को गुंडा बताते हुए कहा कि सरकार खिलाड़ियों का अपमान कर रही है. पूरे देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी आज फुटपाट पर सोने को मजबूर है. महिला खिलाडियों की शिकायत के बाद भी पुलिस एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं कर रही है. मामले की जांच के लिए बनी कमेटी के सदस्य सवालों के घेरे में लग रही है.

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर, दिल्ली पुलिस की ओर से SG तुषार मेहता ने जानकारी देते हुए कहा कि इस केस में FIR दर्ज करने से पहले कुछ प्राथमिक जांच की जरूरत है. CJI ने कहा कि जब तक कोई पुख्ता मैटीरियल न हो, हम ऐसा कोई आदेश पास नहीं कर सकते. आपके पास जो भी तथ्य हैं, उन्हें शुक्रवार को सुनवाई के दौरान रखें. याचिकाकर्ता महिला पहलवानों की ओर से सिब्बल ने कहा कि हम भी नया हलफनामा दायर करेंगे.

 

Related Articles

Back to top button