ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

CM बघेल बोले अगर STF को मदद चाहिए तो हम तैयार

दुर्ग | हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने सोमवार को अपना 8वां स्थापना दिवस और दीक्षांत समारोह दुर्ग में मनाया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि रहे। जहां उन्होंने विश्वविद्यालय से शिक्षा अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत भी किया।प्रदेश के मुखिया अब मुख्यमंत्री डॉक्टर भूपेश बघेल कहलाएंगे, मुख्यमंत्री को मानक उपाधि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय परिवार के द्वारा दी गई है। दरअसल, विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुऐ। किसानों के हितों में उनकें द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को देखते हुऐ विश्व विद्यालय परिवार ने मुख्यमंत्री को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानक उपाधि से नवाजा है।

साथ ही पद्मश्री से सम्मानित पंडवानी गायिका ऊषा बारले को भी इस उपाधि से नवाजा गया।जहां सीएम बघेल ने विश्वविद्यालय से दीक्षा अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में शपथ दिलाई। इसके बाद मेरिट में आए छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र दिए। इसके अलावा विभिन्न विषयों पर पीएचडी उपाधि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।वहीं सीएम बघेल ने कहा कि फरार गुड्डू मुस्लिम के छत्तीसगढ़ में छिपे होने की बात सामने आई है।

उत्तर प्रदेश की एसटीएफ उसे ढूंढ रही है, अगर उसे छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद चाहिए तो यहां की पुलिस जरूर मदद करेगी। लेकिन अभी तक किसी प्रकार की मदद नहीं मांगी गई है। कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरप्र देश में कानून व्यवस्था नहीं है। इसलिए तो पुलिस के संरक्षण में पत्रकारों के बीच में ही खुलेआम किसी को भी मार दिया जा रहा है। सबसे ज्यादा अपराधी तो उत्तर प्रदेश में हैं। उसके बाद भी कोई अपराधी यदि प्रदेश में छिपा है तो उत्तर प्रदेश पुलिस के मदद मांगने पर जरूर मदद की जाएगी।

Related Articles

Back to top button