ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हुआ कोरोना

नई दिल्ली ।     देश में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर यह है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। राजनाथ सिंह ने एक दिन पहले सेना कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लिया था। तब राजनाथ सिंह ने बिना मास्क के फोटो खिंचवाया गया था। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 12,591 नए मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान 10,827 मरीज ठीक हुए। अभी देश में 65,286 सक्रिय मरीज हैं।

इससे एक दिन पहले बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,542 नए मामले सामने आए थे। तब देश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,48,45,401 हो गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,27,758 खुराक लगाई जा चुकी हैं। वहीं, देश भर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा ने बुधवार को समीक्षा बैठक की। मिश्रा ने अधिकारियों को तहसील स्तर तक के अस्पतालों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की सलाह दी।

Related Articles

Back to top button