ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

मौसम ने फिर बदली करवट, कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के है आसार

द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम ने फिर से करवट बदला है, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वज्रपात के साथ ही हल्की वर्षा के भी आसार हैं। विशेषकर उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर से ही धूपछांव का सिलसिला चलता रहा, इससे उमस से किसी भी प्रकार से राहत नहीं मिली।

शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस प्रकार अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहे। दोपहर की धूप अब जलने लगी है और उमस में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 20 अप्रैल के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने के आसार हैं। उमस बढ़ने से इन दिनों ठंडे पेय पदार्थों व आइसक्रीम की मांग भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। विभिन्न क्षेत्रों में लस्सी, गन्ना रस, जलजीरा, नारियल पानी के संस्थान भी खुल गए हैं।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ़ से केरल तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से ही शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में वज्रपात की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा।

यह रहा तापमान

रायपुर 41.8 27.2

बिलासपुर 42.0 23.9

जगदलपुर 38.7 24.9

अंबिकापुर 39.2 21.5

पेंड्रा रोड 39.6 23.0

 

Related Articles

Back to top button