ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी को काले झंडे दिखाने की आशंका में कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा हिरासत में

भोपाल ।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भोपाल के दौरे पर हैं। यहां वह संयुक्‍त कमांडर कांफ्रेंस में शिरकत करने के बाद रानी कमलापति स्‍टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री के भोपाल प्रवास के दौरान उन्‍हें काले झंडे दिखाने की घोषणा करना कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा के भारी पड़ा। शनिवार दोपहर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया।

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजधानी में प्रवास पर हैं। कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। इस बात की जानकारी लगने पर पुलिस शनिवार दोपहर संगीता शर्मा के बाग मुगालिया स्थित पेवल वे कालोनी पहुंची थी। वहां पता चला कि वह अरेरा कालोनी में रहने वाले अपने भार्इ के घर हैं। इसके बाद पुलिस अरेरा कालोनी पहुंची और संगीता शर्मा को थाने लेकर आ गर्इ। अभी संगीता शर्मा के खिलाफ किसी तरह की कोर्इ कानूनी कारवार्इ नहीं की गर्इ है। उन्हें प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने की आशंका के कारण थाने में निगरानी में रखा गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने की आशंका थी। इस वजह से उन्हें थाने में रोककर रखा गया है।

– संजीव चौकसे, थाना प्रभारी, बागसेवनिया थाना

Related Articles

Back to top button