ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

वेटरनरी साइंस की पढ़ाई के लिए मिलेगी स्कॉलरशिप

भोपाल । वेटरनरी साइंस के पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए अब नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा एवं विज्ञान विश्वविद्यालय वीयू कॉमन इंट्रेस टेस्ट कराएगा। चयनित छात्रों को हर माह स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। अनुसंधानात्मक गतिविधियों और शिक्षण कार्यों के लिए अलग से फंडिंग की जाएगी।
वेटरनरी विश्वविद्यालय की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है। इसके साथ केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ बॉयोटैक्नोलाजी ने पढ़ाई के लिए आवश्यक फंडिंग की मंजूरी प्रदान कर दी है। नए शिक्षण सत्र से इसकी शुरुआत की जाएगी।

12 हजार रुपए स्कॉलरशिप
वेटरनरी साइंस की पीजी कोर्स की पढ़ाई के लिए छात्रों को हर माह 12 हजार रुपए की स्कॉलरशिप मिलेगी। यह व्यवस्था मॉस्टर ऑफ वेटरनरी साइंस एमवीएससी और मॉस्टर ऑफ बेसिक साइंस कोर्स के लिए होगी। यह स्कॉलरशिप डिपार्टमेंट ऑफ बॉयोटैक्नोलॉजी उपलब्ध कराएगा। कुलपति डॉ. सीता प्रसाद तिवारी के निर्देशन में दो साल पहले शासन को प्रस्ताव भेजा गया था जिसे हाल ही में मंजूरी दी गई है। अभी तक पीजी कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा एवं विज्ञान विश्वविद्यालय अपने स्तर पर कराता था। नई व्यवस्था के तहत ऑल इंडिया कॉमन इंट्रेस टेस्ट के माध्यम से छात्रों का चयन किया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार बायोटैक्नोलॉजी साइंस की एक ऐसी ब्रांच है जिसमें साइंस और टेक्नोलॉजी दोनों शामिल है। बायोटैक्नोलॉजी में पशुपालन, कृषि, स्वास्थ्य व चिकित्सा, पर्यावरण आदि विषय आते हैं।

Related Articles

Back to top button