ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर। लालू यादव के लिये खोदे गये गड्डे में राहुल गांधी स्‍वयं गिरे। सांसद विवेक शेजवलकर ने राहुल गांधी की सदस्‍यता रद्ध होन पर की टिप्‍पणी।

ग्वालियर। सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्‍यता रद्ध होने पर कहा है कि सत्‍य व अहिंसा की दुहाई देकर लगातार झूठ बोलते हुये पिछडा वर्ग समाज के विरूद्ध की गई गाली गलोंच राहुल जी को ले डूबी है। चारा घाटाले में लालू प्रसाद यादव को न्‍यायालय द्वारा दोषी करार दिये जाने के कुछ ही दिन पूर्व यू.पी.ए. के कार्यकाल में 28 सितंबर 2013 को राहुल गांधी जी ने ही मनमोहन सिंह जी की केबिनेट द्वारा लाये जाने वाले अध्‍यादेश को फाडकर फेंक दिया था। यदि आज वह अध्‍यादेश कानून बन गया होता तो राहुल गांधी जी की लोकसभा की सदस्‍यता यकायक समाप्‍त नहीं होती। जो दूसरे के लिये गड्डा खोदता है वह स्‍वयं उसमें गिर जाता है यह कहावत राहुल जी ने चरितार्थ की है। यदि वह अध्‍यादेश कानून बन जाता तो चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू जी की संसद की सदस्‍यता समाप्‍त नहीं होती और वह बच जाते। लालू जी की सदस्‍यता समाप्‍त करने के लिये वह अध्‍यादेश राहुल जी ने फाडकर फेंक दिया। लालू यादव जी के लिये खोदे गये गड्डे में वह स्‍वयं गिर गये है और संसद की सदस्‍यता गवां बैठे है। न्‍यायालय द्वारा दिये गये निर्णय को गंभीरता से लेकर विधिक उपाय करने के बजाय विपक्ष द्वारा सरकार व मोदी जी को लगातार कोसना व लोकतंत्र को खतरे में बताना इस बात का सबूत है कि वे जानते है कि वे न्‍यायालय के सामने नहीं टिक सकेंगे। स्‍वयं को और अपने परिवार को देश के संविधान और कानून से उपर समझने वाले एक अहंकारी नेता अपनी ही सरकार व अपने दल के ही प्रधानमंत्री की केबिनेट द्वारा लाये जाने वाले अध्‍यादेश को फाडकर फेंक दे इससे बडा लोकतंत्र का अपमान नहीं हो सकता। पिछडे वर्ग के एक समाज को चोर बताकर उस समाज का घोर अपमान व लोकतंत्र का मखौल उडाने की सजा राहुल गांधी जी को मिली है। ‍

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button