ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपित समेत 4.60 लाख की शराब जब्‍त

पन्ना ।  लाखों रुपये की शराब भंडारण कर बेचने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने जिला स्तरीय टीम गठित कर छापा मारा। आरोपित के कब्जे से 92 पेटी में 4600 क्वार्टर कुल 828 लीटर देशी मशाला शराब, कीमती करीब चार लाख 60 हजार रुपये की जब्‍त की। आरोपित नंदकिशोर पटेल 35 वर्ष निवासी मनकी कछरा थाना सिमरिया जिला पन्ना को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। मालूम हो कि पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नशा मुक्ति के संबध में चलाए जा रहे अभियान को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना नेे थाना व चौकी प्रभारियों को शराब का निर्माण, विक्रय, भंडारण व परिवहन करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कहा था।  हरदुआ चौकी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मनकी कछरा मे एक व्यक्ति के द्वारा बङी मात्रा मे अवैध शराब का भण्डारण कर विक्रय किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा तत्काल जिला स्तर पर टीम गठित की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह के मार्गदशन व एसडीओपी पवई सौरभ रत्नाकर के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम मुखबिर सूचना पर ग्राम मनकी कछरा रवाना हुई। रिहायशी मकान के पास जाकर घेराबंंदी की। कार्रवाई के दौरान मकान के अंदर भारी मात्रा में अवैध शराब रखी थी। आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध क्र 112/23 पंजीबद्ध कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button