ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

हरा रंग, ब्लू टिक व फ्रॉड शब्द अब आपकी मेहनत की कमाई बचाएंगे

जालसाजों के अभी तक के सभी नंबर ट्रू कॉलर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। लोगों को जालसाजी से बचाने के लिए पुलिस जागरूकता अभियान भी शुरू करेगी।

अब हरा रंग, ब्लू टिक और फ्रॉड शब्द आपकी मेहनत की कमाई को बचाएंगे। जी, हां ये सही है। अब दिल्ली पुलिस के अधिकारी व कर्मियों का फोन आने पर हरे रंग (ग्रीन बैज) में ब्लू टिक आएगा। जबकि दूसरी तरफ जालसाज फोन करेगा तो आपके मोबाइल स्क्रीन पर फ्रॉड या स्पैम शब्द लिखकर आएगा। ऐसे में आप जालसाजों के शिकार होने से बच सकते हैं। दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया कि पुलिस अभी तक के सभी जालसाजों के नंबर ट्रू कॉलर को साझा करेगी। वहीं साइबर जालसाजी से बचने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश भर में वर्ष 2020 से 2022 तक 16 लाख से अधिक साइबर अपराध के मामले सामने आए हैं। इनमें से 32 हजार से ज्यादा एफआईआर संबंधित मामलों में दर्ज की गई हैं। कोरोना काल में तो साइबर ठगी के मामले और ज्यादा बढ़ गए। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ पुलिस उपायुक्त प्रशांत प्रिया गौतम ने बताया कि वर्तमान में साइबर जालसाज करीब 13 तरीकों से लोगों ठग रहे हैं। इसमें सेक्सटॉर्शन ज्यादा प्रचलित है।

इसमें जालसाज एक लड़की के माध्यम से पहले पीड़ित को वीडियो कॉल करते हैं और और उसकी अश्लील वीडियो बना लेते हैं। फिर अन्य नंबरों से फोन कर खुद को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कहते हैं वीडियों की पीड़ित लड़की ने खुदकुशी कर ली है और उसके खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। ऐसे में पीड़ित बहुत ज्यादा डर जाता है और मामले को रफा-दफा करने के नाम पर मोटी रकम दे बैठता हैं। इस तरह के बढ़ते मामले को देखते हुए ही दिल्ली पुलिस ने ट्रू कॉलर के साथ ब्लू टिक के लिए यह बड़ा कदम उठाया है।

दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया कि ट्रू कॉलर अब अपनी दिल्ली पुलिस डायरेक्ट्री सर्विसेज पर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों की मोबाइल नंबर प्रदर्शित करेगा। पुलिस अधिकारियों के सभी सत्यापित नंबरों पर एक हरा बैज और एक नीला टिक मार्क होगा। साथ ही एक सरकारी सेवा टैग हाइलाइट होगा। पुलिस अधिकारी का नंबर आने पर आपके मोबाइल पर एक साथ ग्रीन बैज, उस पर ब्लू टिक और सरकारी सेवा का टैग नजर आएगा।

मोबाइल पर आएंगे जालसाजों से सर्तक रहने के मैसेज

दिल्ली पुलिस ने ट्रू कॉलर के साथ कई और कदम उठाए हैं। अब ट्रू कॉलर आपके मोबाइल पर जालसाजी से बचने के लिए जागरूक करने के लिए छोटी वीडियो प्रदर्शित करेगा। साथ ही दिल्ली पुलिस की ओर से जागरूक करने वाले जारी किए गए नोटिफिकेशन भी प्रदर्शित करेगा। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार इससे लोगों में ठगी से बचने के लिए जागरूकता आएगी।

सभी 15 जिलों में चलाएंगे जारुकता अभियान

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार साइबर खतरों से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस दिल्ली के सभी 15 जिलों में जागरूकता अभियान चलाएगी। इसकी जिम्मेदारी स्पेशल सेल की आईएसएफओ के उपायुक्त प्रशांत गौतम व एसीपी एचएस रंधावा को सौंपी गई है। पूरी दिल्ली में जगह-जगह वीडियो व मैसेज दिखाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button