ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

नगर निगम के राजस्व दफ्तर में आगजनी; ऑनलाइन रिकॉर्ड निकालने में लगे अफसर

नगर निगम | नगर निगम आयुक्त ने उपायुक्त को आगजनी की घटना में क्षति हुए दस्तावेजों की जांच कर सूची पंजीबद्ध कर पंचनामा बनाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद पूरे मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। राजस्व निरीक्षक ने बताया की वही आग लगने के बाद नगर निगम के राजस्व टीम ऑनलाइन डाटा निकाल रही है।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव नगर निगम के राजस्व विभाग में बुधवार शाम किसी ने आग लगा दी। इसके चलते तमाम दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायरब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की जानकारी मिलने पर निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी राजस्व विभाग पहुंच गए। आयुक्त ने दस्तावेजों का पंचनामा तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के राजस्व कार्यालय में बुधवार शाम के समय आगजनी की घटना हुई। दफ्तर में आग लगी देख चौकीदार ने इसकी सूचना नगर निगम आयुक्त डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, उपायुक्त सुनील अग्रहरी और निगम के अधिकारी और राजस्व अमले को दी। इसके बाद निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। दमकल की गाड़ियों ने जबतक आग पर काबू पाया तमाम दस्तावेज खाक हो चुके थे। प्रथम दृष्टया जांच में आगजनी की घटना मिली है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

नगर निगम के राजस्व कार्यालय में आग लगने की सूचना पर त्वरित फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। इसमें कुछ रिकॉर्ड जले हुए पाए गए हैं। फिलहाल आगजनी की घटना में क्षति हुए दस्तावेजों की सूची पंजीबद्ध कर पूरे मामले में अपराध पंजीबद्ध कराया गया है और जांच की जा रही है। आग किसने लगाई और कैसे लगी, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा पूरे मामले में जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button