ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

महिला दिवस से एक दिन पूर्व महिलाओं ने संभाली सीएम शिवराज की सुरक्षा की कमान

भोपाल ।   बुधवार 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। चूंकि उस दिन रंगों का पर्व धुलेंडी भी मनाया जाएगा, इसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक दिन पूर्व महिलाओं के सम्‍मान में एक पहल की। मंगलवार को सीएम की सुरक्षा की कमान महिला पुलिसकर्मी संभाल रही हैं। अगले चौबीस घंटे तक सीएम की वाहन चालक, निजी स्‍टाफ और जनसंपर्क अधिकारी की भूमिका में भी महिला अधिकारी ही तैनात रहेंगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है किंतु होली होने के कारण हम कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रहे हैं। इसलिए मैं आज ही सभी बहनों को महिला दिवस की शुभकामनाएँ देता हू। मेरा मानना है कि हर दिन, हर घंटा और हर पल बहन- बेटियों का है। उनके जीवन में गुणात्मक सुधार के लिए हमने प्रयास किए हैं। बहनों की योग्यता पर हमें पूरा विश्वास है। वह सुरक्षा जैसे काम भी पूरी जिम्मेदारी एवं साहस के साथ कर सकती हैं। इसलिए आज वाहन चालक, निजी स्टाफ और सुरक्षा से लेकर फोटोग्राफर के रूप में बहनें दिनभर साथ रहेंगी। यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री के स्‍टाफ में आज ये महिला अधिकारी

महिला दिवस के उपलक्ष्‍य में मुख्‍यमंत्री के ओएसडी की जिम्‍मेदारी सुश्री प्रीति मैथिल संभाल रही हैं। वहीं मुख्‍यमंत्री की सुरक्षा की कमान एसीपी क्राइम बिट्टू शर्मा को सौंपी गई है। उनके साथ सीएम के पायलट वाहन चालक के रूप में रक्षित निरीक्षक इरशाद अली तैनात हैं। इसके अलावा बिंदु सुनील जनसंपर्क पीआरओ की भूमिका संभाल रही हैं। सीएम के फोटोग्राफर का जिम्‍मा भावना जायसवाल को सौंपा गया है। वहीं आकांक्षा शर्मा मुख्‍यमंत्री के वाहन चालक की भूमिका संभाल रही हैं।

Related Articles

Back to top button