ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

आगर मालवा में सहकारी संस्था प्रबंधक पर लोकायुक्त की कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की संपत्ति मिली

 आगर मालवा। विजानगरी सहकारी साख संस्था के प्रबंधक मोहनलाल विश्वकर्मा द्वारा आय से अधिक संपत्ति एकत्रित करने की शिकायत लोकायुक्त को मिली थी। जिस पर विधिवत न्यायालय से आदेश प्राप्त कर आज विश्वकर्मा के ठिकानों पर लोकायुक्त द्वारा सर्वे की कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा की सर्वे कार्रवाई की जा रही है। आगर जिले के बढ़ोद थाना क्षेत्र के ग्राम गिरौली के तीन घर और आगरा में स्थित दो घरों में सर्वे किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में लोकायुक्त उज्जैन के डीएसपी सुनील तालान, निरीक्षक बलवीर यादव, बसंत श्रीवास्तव, दीपक शेजवार, पुलिस लाइन आगर से भी महिला और पुरुष पुलिस बल लिया गया है साथ ही किसी भी तरह की चिकित्सीय आपात स्थिति बनने की स्थिति में मदद के लिए आगर स्वास्थ्य विभाग से मय स्टाफ के एक एंबुलेंस भी ली गई है। वर्ष 1994 से लेकर अब तक मोहन विश्वकर्मा की कुल आय 30 से 40 लाख रुपए बनती है। इसके विरुद्ध सर्वे में अभी तक करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति सामने आ चुकी है।

Related Articles

Back to top button