ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चार्जिंग में लगा था मोबाइल फोन, अचानक हुआ तेज धमाका, बुजुर्ग की मौके पर हो गई मौत

उज्‍जैन. मध्‍य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. रुनिजा मार्ग के समीप खेत पर 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि मोबाइल ब्लास्ट होने से बुजुर्ग की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह 06:30 से 7 के बीच हुई थी. उस समय घर मे कोई नहीं था, इस वजह से शव मिलने की जानकारी दोपहर में लगी. घर में अकेले बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया और तत्‍काल इसकी सूचना स्‍थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमॉर्टम कराया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया.

जानकारी के अनुसार, मृतक बुजुर्ग खेती-किसानी करते थे. खेत पर बने कमरे में वह अकेले रहते थे. मोबाइल चार्जिंग पर लगा था और ब्लास्ट हो गया. मौके पर मोबाइल और इलेक्ट्रिक बोर्ड जला हुआ पाया गया. साथ ही मृतक के शरीर पर गले से सीने तक और हाथ मे चोट के निशान भी पाए गए. थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के रुनिजा रोड पर दयाराम बारोड़ (60 वर्षीय बुजुर्ग) रहते थे. वह खेतीबारी करते थे और अकेले रहते थे. खेत पर ही घर भी बना हुआ था. शव मिलने की सूचना पर पुलिस दोपहर को मौके पर पहुंची. गर्दन से लेकर सीने तक और एक हाथ में चोट के निशान मिले हैं.

घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मोबाइल फोन मिला और बिजली का बोर्ड भी पूरी तरह जला हुआ था. अन्य कोई विस्फोटक या ज्वलनशील पदार्थ मौके पर नही मिला है. गांव के ही एक व्यक्ति से घर में शव होने की जानकारी मिली थी. पता चला जिनकी मृत्य हुई है उन्हें समाज के ही दीपक चावड़ा नामक व्यक्ति उन्‍हें गमी के एक कार्यक्रम में जाने के लिए कॉल कर रहे थे, जिसका समय सुबह 6:30 से 7 बजे के बीच रहा था. शुरुआत में रिंग हुई, लेकिन उसके बाद मोबाइल फोन अचानक कवेरज क्षेत्र से बाहर हो गया था. दोपहर तक कोई जवाब नहीं मिला तो दीपक चावड़ा ने गांव में सूचित किया. गांव वालों ने घर में देखा तो उनका शव मिला. इसके बाद पुलिस और परिजनों को इसकी जानकारी दी गई थी.

Related Articles

Back to top button